पंजाब

अमृतसर एयरपोर्ट से जब्त हुआ 1 किलो सोना,तीन आरोपी गिरफ्तार

जूतों, सोने के पेस्ट और आभूषणो में छिपा के लाया जा रहा था सोना

मृतसर | पंजाब के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे,(सोना) अमृतसर पर कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सोना अलग-अलग तरीकों से छिपाकर भारत लाया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से अमृतसर पहुंची फ्लाइट 6E-1428 के एक यात्री (सोना)को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान उसके जूतों के अंदर सोने के पेस्ट के रूप में छिपाए गए 174 ग्राम सोने की बरामदगी हुई।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button