दिल्ली

नशेड़ी बेटे ने किया मां से बलात्कार

गाजियाबाद :दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक कलियुगी बेटे द्वारा मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब और मादक पदार्थ के नशे के आदी एक युवक ने रात अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की ओर से इस घटना की शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में गुरुवार रात को यह शर्मनाक घटना घटी, जिसमें आरोपी युवक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसने चाकू की नोंक पर अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि घरों में काम करने वाली महिला ने अपने बेटे की हरकत का विरोध किया, लेकिन चाकू के दबाव में उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

मोदीनगर। गाजियाबादा के ही मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती निवाड़ी रोड पर एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती हैं। शनिवार को पढ़ाई के बाद वह कोचिंग से घर लौट रही थी। इस बीच निवाड़ी रोड पर बाइक सवार दो युवक छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसने लगे, लेकिन वह अनसुना कर आगे चलती रही। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आए। आरोप है कि युवक ने थोड़ी ही दूरी पर बाइक से उनका रास्ता रोक दिया। बाइक से उतरकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button