HIGHLIGHTS
- अक्षरा गुप्ता ने बल्ले से मचाया धमाल
- अक्षरा ने वनडे क्रिकेट में लगाया तिहरा शतक
- अक्षरा ने खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट टैलेंट लगातार सामने आ रहा है। हमें ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से हर किसी को आश्चर्य कर दिया। इसका ताजा उदाहरण वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में ही बड़े-बड़े छक्के लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। अब महिला क्रिकेट में भी इसी तरह की खिलाड़ी सामने आई है, जिन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में तिहरा शतक ठोक दिया है।
बिहार की अक्षरा गुप्ता ने घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया है। अक्षरा ने नाबाद 306 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 55 चौके लगाए। छक्के लगाने के मामले में भी ये खिलाड़ी पीछे नहीं रही और 8 बार गेंद को हवाई यात्रा कराते हुए मैदान के बाहर भेजा। अपनी शानदार पारी की वजह से अक्षरा चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
BCA अधिकारियों ने दी बधाई
महिला क्रिकेट में नया रिकॉर्ड
अक्षरा गुप्ता की यह पारी अब महिला घरेलू क्रिकेट की यादगार पारियों में शामिल हो गई है। यह बीसीए महिला क्रिकेट का नया रिकॉर्ड भी बन गया है। इससे पहले मुंबई की इरा गुप्ता ने घरेलू मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे, जिसमें 42 चौके और 16 छक्के शामिल थे।
