दिल्ली

सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की शोकसभा के शामिल हुए बीजेपी के तीन सांसद. अब इसे लेकर बीजेपी में ही बवाल हो गया है !!

दिल्ली – : दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की 20 अगस्त को जेल में मौत हो गई थी. सज्जन कुमार 1984 के दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए उम्रकैद की सज़ा काट रहे थे. ये दंगे उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे. सज्जन कुमार कभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुआ करते थे. बीजेपी के दिल्ली के तीन सांसद सज्जन कुमार की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर गए थे. बीजेपी सांसद रामवीर बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सेहरावत हाल ही में सज्जन कुमार के परिवार के घर श्रद्धांजलि देने गए थे.

इसको लेकर बीजेपी पर आम आदमी पार्टी तो सवाल उठा ही रही है, बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और सिख दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एचएस फुल्का ने भी तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग की है. सिख दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एचएस फुल्का ने तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग की है…

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button