राशिफल 29 दिसंबर 2024 :(राशिफल-)
राशिफल (राशिफल-) 29 दिसंबर 2024 :
मेष
किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।किसी रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। फील्ड में आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण शुगर के रोगियों की सेहत कमजोर हो सकती है।
वृषभ
घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। मित्रों के साथ तनाव दूर होगा।
मिथुन
घर की साज-सज्जा को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।किसी काम में सहभागिता बढ़ायेंगे।समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूँढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग जलन के चलते आपके काम में रूकावट डाल सकते हैं।
कर्क
मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। उत्तम सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। शिक्षा में मन लगेगा। करीबी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।
सिंह
कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। कर्ज दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।
कन्या
धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आयेंगी। एकाग्रचित्त होकर काम करने से उन्नति मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तकनीकी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।
तुला
दांतों के रोग परेशान करेंगे। सहकर्मियों के कटु बर्ताव से मन दुखी हो सकता है।राजनीतिक व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बेवजह कलह होने से मन विचलित हो सकता है।
वृश्चिक
आय के नवीन साधन विकसित होंगे। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। मूड काफी अच्छा रहेगा। ऑटो क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।
धनु
बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। जीवनसाथी को गैरजरूरी खर्चों से बचना चाहिये।माँसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी। आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। काम में दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। जॉब में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे।
मकर
अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। एकांत में समय व्यतीत कर सकते हैं। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है। पुरानी यादों में खो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है।
कुंभ
किसी भी बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय अवश्य लें।काम पर ध्यान रखें। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। कला जगत जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने का प्लान बनाएंगे।
मीन
व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। कार्यशैली की सराहना होगी।।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक आयोजनों में काफी रुचि लेंगे।
पं सुभाषपाण्डेय





