main slideपंजाबबडी खबरेंराज्य
जालंधर में अजीब मामला: युवक पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा
नशे से परेशान युवक की शिकायत अनसुनी, गुस्से में उठाया कदम
Punjab:जालंधर में नशे की समस्या से परेशान एक युवक ने अजीबोगरीब कदम उठा लिया। युवक अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन सुनवाई न होने पर वह नाराज हो गया।गुस्से में उसने पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया और वहां से निकल गया। इतना ही नहीं, उसने एक पुलिस गाड़ी स्टार्ट करने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर अपनी बाइक से भाग निकला।
बाद में युवक कंदोला खुर्द गांव पहुंचा, जहां उसने लोगों को नशा न बेचने की चेतावनी दी। वहां मौजूद परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर अपना सामान बरामद कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




