हरियाणा

खाटूश्याम धाम के लिए बनेगा अलग श्राइन बोर्ड,हरियाणा कैबिनेट की नई घोषणा

अध्यादेश को मिली मंजूरी,श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

चंडीगढ़:खाटूश्याम धाम  के लिए हरियाणा सरकार ने अलग श्राइन बोर्ड बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “श्रीबाबा खाटूश्याम श्राइन बोर्ड” के गठन हेतु अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी गई।

सरकार का कहना है कि इस कदम से मंदिर प्रबंधन को आधुनिक बनाया जाएगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह निर्णय धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

मामला पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित था। हाईकोर्ट ने हाल ही में सरकार को जल्द श्राइन बोर्ड गठित करने की अनुमति और निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने बोर्ड गठन की प्रक्रिया तेज कर दी।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित बोर्ड में मंदिर सेवा समिति के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक आयोजन बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button