Tech:गर्मी का मौसम शुरू होते ही एसी और फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन सही देखभाल न करने पर इनकी कूलिंग कम हो सकती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एसी के एयर फिल्टर को हर 10-15 दिन में साफ करना जरूरी है। साथ ही कॉइल्स और फैन की सफाई और रेफ्रिजरेंट गैस का सही लेवल बनाए रखना चाहिए। एसी का तापमान 24–26°C के बीच रखने से बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत होती है।
वहीं फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें और गर्म खाना सीधे अंदर रखने से बचें। कंडेंसर कॉइल्स और दरवाजे की रबर सील की सफाई भी जरूरी है, ताकि कूलिंग बनी रहे।
विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित मेंटिनेंस और समय-समय पर सर्विसिंग से न सिर्फ उपकरण की उम्र बढ़ती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है।





