उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाते एलडीए के ज़िम्मेदार अधिकारी , बड़े बिल्डर के आगे विकास प्राधिकरण के अधिकारी नतमस्तक !

बिल्डर और एलडीए के क्षेत्रीय अधिकारियो की सांठगांठ से ज़ोन 7 में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरगंज थाने मोड़ के सामने वाली लाईन मे देशी शराब के ठेके के बगल मे अवैध कामर्शियल भव्य मार्केट का, निर्माण बेसमेंट के साथ बनकर तैयार हो रहा है। जोकि मानक के विपरीत है। बड़ी जगह मे अवैध रूप से गहरा बेसमेंट खोद कर भव्य मार्किट बनकर तैयार हो रही है।

एलडीए द्वारा कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं किया जाता।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के नियमो को ताख पर रखकर हुए अवैध निर्माण के एवज में ये माना जाए कि उठी है मोटी रकम।
अवैध रूप से निर्माण कार्य पूरा होते समय विभागीय ज़िम्मेदार बने रहते है मूक दर्शक, अवैध रूप से खड़ा हो रहा यह निर्माण दे रहा विकास प्राधिकरण के नियमो को चुनौती। इस तरह से हो रहे अवैध निर्माण का कौन है जिम्मेदार ? और किसकी है जवाब देही या फिर इनको उच्च अधिकारियों का प्राप्त है संरक्षण।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button