देश में महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग की तकलीफें बढ़ी :मिश्र

लखनऊ -: देश में बेरोजगारी महंगाई, किसान, मजदूर, युवा वर्ग, कर्मचारी, शिक्षक के परिवारों की तकलीफों से आक्रोश है। भारत सरकार/राज्यों की सरकारें अगर विशेष ध्यान नहीं देंगी तो देश भर में आन्दोलन बढ़ सकते है, जिससे भावी चुनावों में सत्ताधारी दल को नाराजगी मोल लेनी पड़ेगी। इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस0बी0 सिंह एवं महासचिव प्रेमचन्द्र ने बताया कि कई बार पत्र भेज कर अवगत कराया जा चुका है, परन्तु सरकार मौन है। वी0पी0 मिश्र ने बताया कि पी0एम0ओ0 से बताया गया कि उनके पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। पता नहीं। तमाम लोग है जो आनलाइन देखना ही नहीं जानते है।
वी0पी0 मिश्र ने बताया कि केन्द्र व राज्यों की सरकारों द्वारा रिक्त पदों पर नियमित भर्तियां, पदोन्नति नहीं हो रही है, पुरानी पेंशन बहाली, 08 वेनत आयोग का गठन करके लागू करने में अनदेखी हो रही है, मेडिकल कालेजों, जिला अस्पतालों में आउटसोर्स के डाक्टर एवं कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। दवाएं आदि भी गुणवत्ता वाली नहीं होती है, जो फायदा नहीं करती है। पूंजीवादी व्यवस्था में कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। उन्हें पगार भी उचित नहीं मिलती है। श्री अतुल मिश्र उपमहासचिव ने बताया कि सरकार प्रयास तो कर रही है, परन्तु सफल नहीं है। इप्सेफ ने कहा है कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था ही लागू रहना चाहिए। इप्सेफ ने मा0 प्रधानमंत्री जी एवं उनके मंत्रिमण्डल को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। चन्द देशों की तरह हालात यहाँ भी हो सकती है।





