अपराध

गरीब हिंदू किसान चमन कोलही , इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान में हिंदू जीवन का कोई मूल्य नहीं है !

पाकिस्तान के सिंध में एक गरीब हिंदू किसान चमन कोलही ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पाकिस्तानी हिंदुओं में आत्महत्या की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। बहुत ही हृदय विदारक है आंखों से आंसू निकल आए, ऐसी खबर देखकर एक धक्का सा लगा है ऐसा लग रहा है जैसे हृदय मुंह के रास्ते बाहर ना आ जाए लिखने में भी हाथ कांप पर हैं , दिल दहला देने वाला ,

पाकिस्तानी राज्य द्वारा असंख्य तरीकों से हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जाता है। हिंदू बहुल आबादी वाले क्षेत्रों में कोई विकास नहीं होता है, रोजगार के अवसर दुर्लभ हैं, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उन्हें सरकारी राहत से भी वंचित किया जाता है। कम उम्र की हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह बड़े पैमाने पर हो रहा है और हर दिन कई मामले सामने आ रहे हैं।फिर भी, उनकी दुर्दशा को दुनिया ने नजरअंदाज कर दिया है, पाकिस्तान एक भरोसेमंद अमेरिकी भागीदार बना हुआ है, और भारत की सेक्युलर केंद्र सरकार भी इस सब पर आंखें मूंद लेती है और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने और व्यापार करने के लिए बेताब है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button