आरेडिका में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जंयती पर साहित्यिक व्याख्यान एवं वाक् प्रतियोगिता का आयोजन !
रायबरेली -: आधुनिक रेल डिब्बा कारख़ाना, रायबरेली के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी साहित्य के युगप्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 15.05.2026 को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वाक् प्रतियोगिता तथा साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) पुष्पा बरनवाल, बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज, रायबरेली आमंत्रित थी। कार्यक्रम में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायबरेली से विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. पुष्पा बरनवाल ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य को नई दिशा प्रदान की।
हिंदी गद्य, भाषा-शुद्धि तथा राष्ट्रीय चेतना के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों ने वाक् प्रतियोगिता में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने वक्तव्य विभिन्न शैलियों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व तथा द्विवेदी जी की साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर आरेडिका के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अभिनव यादव, राजभाषा अधिकारी श्री राकेश रंजन सहित अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*(आर एन तिवारी)*
*मुख्य जनसंपर्क अधिकारी*