लखनऊ
नवरात्रि पर्व पर प्रदेश के लोगों को परिवहन निगम का बड़ा तोहफ़ा, मिलेंगी 200 नई ए.सी. बसें : दयाशंकर सिंह

लखनऊ -: नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेशवासियों को विशेष उपहार देने जा रहा है। निगम द्वारा 200 नई ए.सी. बसों को सेवा में शामिल किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उक्त सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं l इन बसों की विशेषता यह है कि इनमें 2×2 सीटर आरामदायक रीक्लाइन सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी पूर्ण सुविधा और आराम मिलेगा।
