उत्तर प्रदेश

गोंडा आर.ओ.एच. डिपो में ब्रेकवान का आधुनिकीकरण : ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं !

लखनऊ -: ( 12 जुलाई 2026 ) -: लखनऊ मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोंडा स्थित आर.ओ.एच. डिपो में ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) की ड्यूटी को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए ब्रेकवान के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन एवं मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ श्री गौरव अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में यह नवीन पहल आर.डी.एस.ओ. के मानकों के अनुरूप की जा रही है। जिसके फलस्वरूप लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रेन मैनेजरों का कार्य वातावरण बेहतर बनेगा, जिससे वह शारीरिक थकान के बिना पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

  • प्रमुख सुधार निम्न हैं: एर्गोनॉमिक सीटिंग: आर्म रेस्ट, हाइट एडजस्टमेंट एवं 360 डिग्री रोटेशन वाली विशेष कुर्सियां
  • वॉकी-टॉकी होल्डर कोट हुक एवं वॉटर बॉटल स्टैंड
  • सुरक्षा -:  के लिए दोनों तरफ 520 मिमी बड़े ग्रैब हैंडल एवं फुट रेस्ट
  • ब्रेकवान में कमोड एवं वॉशबेसिन की सुविधा।

ये सभी सुविधाएं ट्रेन मैनेजरों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई हैं।

मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा, “ट्रेन मैनेजर रेल परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। ब्रेकवान के आधुनिकीकरण से उनका कार्य स्थल और अधिक बेहतर बनेगा, जिससे उनकी कार्य दक्षता और परिचालन सुरक्षा में भी वृद्धि होगी।” यह नवीन पहल पूर्वोत्तर रेलवे की यात्री और परिचालन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button