अंतराष्ट्रीय
हिजाब न पहनने पर सिर पर फेंका दही, महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

ईरान:ईरान से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दो माँ बेटी को हिजाब न पहनने पर गिरफ्तार कर लिया गया| एक वीडियो सामने आ रहा है जहां दोनों महिला बिन सिर ढके एक दुकान में घुसीं और एक व्यक्ति ने गुस्से में उनसे बहसबाजी के बाद उनके सिर पर दही फेंक दी, इस घटना के बाद ईरान में लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है. इस घटना के बाद ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा कि ईरान में हिजाब कानून है और इसका पालन करना अनिवार्य है,मुल्क में बगैर हिजाब के सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देंगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. औरतें मुल्क में बगैर हिजाब के सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देंगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ बगैर किस रहम के मुकदमा चलाया जाएगा|





