तौड़ी को पराजित कर जौनपुर बना क्रिकेट कप विजेता , हारने वाली टीम को मिलती है गलती सुधारने की सीख: परवेंद्र सिंह

जौनपुर -: जनपद के बक्शा विकास खण्ड के चितौड़ी गांव में स्थित लखैया स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में चितौड़ी को 17 रनों से हराकर रोमांचक मुकाबले में जौनपुर की टीम विजेता बन गई। मैच समापन के मुख्यअतिथि परवेंद्र सिंह पम्मू (चितौड़ी) ने विजेता टीम के कप्तान अंश सिंह को ट्राफी व 31 हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम के कप्तान अंकुर सिंह को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किये। मैन ऑफ मैच लड्डू एवं मैन ऑफ द सीरीज का इनाम निखिल सिंह को दिया गया। आयोजित क्रिकेट फाइनल मुकाबले में जौनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करतें हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चितौड़ी की पूरी टीम सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी। मैच समापन पर मुख्यअतिथि परवेंद्र सिंह पम्मू ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करतें हुए कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
खेल में हारने वाली टीम को अपनी गलती सुधारने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करतें हुए भरोसा दिलाया की अगले वर्ष यह प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएगी, साथ ही साथ खिलाड़ियों के लिए जो भी आवश्यक जरूरत पड़ेगी उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग ठीकेदार संघ जिलाध्यक्ष आजाद सिंह वीआईपी, रायअभय सिंह, रतन सिंह राजू, सोनल पाठक, पूर्व प्रधान नीरज सिंह, सुनील सिंह, महामंत्री चेतन सिंह, भाष्कर सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, सचिन पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। कमेंट्री जलील खान ने किया।


