खेलदिल्ली

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका

News Article Hero Image

जसप्रीत बुमराह

 नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह अगले महीने अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाली सीरीज में या तो एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे या फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय चयन समिति 19 मई को टीम घोषित करने को लेकर बुमराह के कार्यभार पर विशेष नजर रखे हुए है।

छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इसके बाद वनडे सीरीज के मुकाबले 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) में आयोजित होंगे। यह द्विपक्षीय वनडे सीरीज इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल इसी प्रारूप में खेलते नजर आते हैं।

देवदत्त पडिक्कल को भी मिलेगा मौका

देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह मौका मिल सकता है। इस स्थान के लिए वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल भी विकल्प माने जा रहे हैं। टेस्ट में बुमराह की अनुपस्थति में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मौका मिल सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button