अपराधराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

Hisar में तेज रफ्तार का कहर, वैन-बाइक टक्कर में युवक की मौत

गंगवा गांव में हादसा, तीन लोग घायल; आरोपी चालक मौके से फरार

Haryana:हरियाणा के Hisar से एक दर्दनाक सड़क हादसे (Hisar)की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गंगवा गांव में हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों में मनीष, दिनेश और इंद्रजीत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गोविंद अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन ने पास से गुजर रहे दो पैदल राहगीरों—दिनेश और इंद्रजीत—को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है और इलाके में भी दुख का माहौल बना हुआ है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button