उत्तराखंड

बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार !

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी।

उड़ान के दौरान जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हाथी पर्वत और मारवाड़ी पुल के आसपास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई। “उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ “

सेना, SDRF और ITBP की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं

प्रशासन के अनुसार, जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास हेलीकॉप्टर की लोकेशन मिलने की सूचना यू-काडा कर्मचारियों ने दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। भारतीय सेना और आईटीबीपी की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में शामिल की गई हैं। प्रारंभिक सूचना में हेलीकॉप्टर के क्रैश या क्रैश लैंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। ऐसे में दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों और यात्रियों की स्थिति की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों के नाम

प्रशासन को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम इस प्रकार बताए गए हैं:

  1. हिमांशु – पायलट
  2. प्रताप
  3. अरुण
  4. शंकर
  5. सुधीर
  6. एमएस नागाराजा

सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की

 

 

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जोशीमठ के चाई गांव के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के सकुशल होने की कामना की।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button