हरियाणा

Haryana School Blacklist:1107निजी स्कूलों पर गिरी गाज,RTI के नियमो का उल्लंघन करने पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही

22 जिलों के स्कूलों पर हुई कार्यवाही, नए दाखिलों पर लगी रोक

हिसार: हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के 22 जिलों के 1107 निजी स्कूलों(Haryana School Blacklist) के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विभाग के अनुसार, इन स्कूलों ने मान्यता से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए और शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया।

कार्रवाई के तहत इन स्कूलों के नए प्रवेश (Haryana School Blacklist) लेने पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने आगे की कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा कार्रवाई

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक निजी स्कूलों पर कार्रवाई इन जिलों में हुई है:

  • कैथल – 162
  • गुरुग्राम – 99
  • हिसार – 98
  • पानीपत – 92
  • भिवानी – 76
  • फरीदाबाद – 70
  • जींद – 67
  • रोहतक – 63
  • करनाल – 57
  • यमुनानगर – 51

कुल मिलाकर 1107 निजी स्कूल ब्लैकलिस्ट किए गए हैं।

413 स्कूलों को पहले दिया गया था अवसर

शिक्षा विभाग के अनुसार, 413 निजी स्कूलों को पहले आवश्यक मानकों को पूरा करने और दस्तावेज जमा करने का अतिरिक्त अवसर (Mercy Chance) दिया गया था। हालांकि, दस्तावेजों की जांच के दौरान कई स्कूल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शिक्षा विभाग का क्या कहना है?

मौलिक शिक्षा निदेशक मनिता मलिक के अनुसार, जिन निजी स्कूलों ने मान्यता संबंधी शर्तों और आरटीई नियमों का पालन नहीं किया, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है। विभाग का कहना है कि अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button