main slideराज्य

दक्षिण भारत का ‘स्वर्ण मंदिर’, इस दिवाली यहां करिये मां लक्ष्मी की पूजा !

इस दिवाली आप अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत के स्वर्ण मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं. यह स्वर्ण मंदिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं. इस स्वर्ण मंदिर का नाम श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर है. इस स्वर्ण मंदिर को श्री लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल भी कहा जाता है.

इस स्वर्ण मंदिर का आकार श्रीयंत्र की तरह दिखता है

इस स्वर्ण मंदिर की खासियत है कि इसे बनाने के लिए 1500 किलो शुद्ध सोने का इस्तेमाल हुआ है और यह 100 एकड़ में फैला है. यह मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित है.

इ्स लक्ष्मी नारायण स्वर्ण मंदिर के तालाब में आपको सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के देखने को मिल जाएंगे.इस स्वर्ण मंदिर का आकार श्रीयंत्र की तरह दिखता है . जिसकी वजह से इसकी सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है.

मंदिर में प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर की दूरी लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर है. इस दौरान रास्ते में आपको हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने के दौरान आप कई आध्यात्मिक संदेश पढ़ सकते हैं.

यहां एक श्रीपुरम आध्यात्मिक पार्क भी है.  यहां मंदिर में प्रवेश के लिए एक ड्रेस कोड है. जिसे पहनने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करते हैं. मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए इलोक्ट्रोनिक गैजेट ले जाना की मनाही है. इस मंदिर में श्रद्धालु सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक दर्शन कर सकते हैं.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button