अपराध

‘सट्टेबाजी के पैसों से बुक किए करोड़ों के विदेशी टिकट ,कांग्रेस विधायक वीरेंद्र पर ED के गंभीर आरोप !

ईडी ने सिक्किम से किया था गिरफ्तार

ईडी ने वीरेंद्र को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के रूप में उनसे पूछताछ की जा रही है। 50 वर्षीय वीरेंद्र एक बिजनेस ट्रिप के अंतर्गत कैसीनो को लीज पर लेने के लिए सिक्किम गए थे, जहां ईडी भी आ धमकी। ईडी अधिकारियों ने वीरेंद्र को सिक्किम में ही गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ईडी ने जब्त किए करोड़ों रुपये

वीरेंद्र की टीम ने अदालत को बताया है कि उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। 6 सितंबर को ईडी ने चित्रदुर्ग के छल्लाकेरे में भी छापेमारी की, जहां से 24 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया था। इनमें 21.43 किलोग्राम का 24 कैरेट गोल्ड और 10.98 किलोग्राम सोना चढ़ी चांदी शामिल थी। इसके अलावा 1 किलोग्राम सोने के आभूषण भी ईडी ने बरामद किए थे। हालांकि, ईडी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इतना सोना कहां से मिला है। इसकी जानकारी देते हुए ईडी ने कहा- “सोना और चांदी सीज करने के बाद इस केस में अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की चीजें जब्त की जा चुकी हैं।”

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button