लखनऊ

एकेडमिक पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न, प्रतिभाओं को मिला मंच !

लखनऊ -:  एकेडमिक पब्लिक इंटर कॉलेज, गाजीपुर बलराम फैजुल्लागंज लखनऊ की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य डॉ. मुकेश शर्मा रहे, जिन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विद्यालय की छात्रा तस्मिया बानो ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, शिक्षक एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक सी. विनोद पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। सम्मान समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button