सर्दी से राहत के लिए नगर पंचायत भगवंत नगर का सराहनीय प्रयास !
भगवंतनगर -: नगर पंचायत भगवंतनगर द्वारा सर्दी को देखते हुए कस्बे की मेन बाजार, धार्मिक स्थलों व कस्बे के मुख्य चौराहा वह सभी वार्डों में नगर पंचायत द्वारा अलाव जलवा गए। जहां अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार व नगर अध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल द्वारा किए गए निर्देशन में दिसंबर महीने की कड़ाके की ठंड व शीत लहर को देखते हुए कस्बे के मुख्य चौराहों, सरकारी अस्पताल, अस्थाई रैन बसेरा समेत कस्बे के सार्वजनिक स्थलों व मुख्य चौराहों कस्बे की मेन बाजार में शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए हैं जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। नगर अध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ अलाव की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कस्बे के सभी वार्डों, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। दूरदराज से आने जाने वाले राहगीरों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था भी है।




