महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्य विधाता- सीएम योगी

लखनऊ -: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांरभ किया और महर्षि वाल्मीकि का भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता हैं। जब लोक कल्याण के लिए और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्होंने एक प्रश्न देवऋषि नारद से पूछा था कि चरित्र से युक्त कौन ऐसा है, जिसके बारे में मैं कुछ लिख सकूं। वो जानते थे कि चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोक कल्याण का माध्यम बन सकता है।
सीएम योगी ने विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, जो लोग श्रीराम को गाली देते हैं, वो भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं और जो भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं। वे भगवान श्रीराम का भी अपमान करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण समाजवादी पार्टी ने नहीं किया और जब एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बना तो समाजवादी पार्टी ने विरोध किया।आगे सीएम योगी ने कहा, देश का पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में वाल्मीकि जी के नाम पर बना है और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में सप्त ऋषियों में वाल्मीकि का भी मंदिर बना है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक विधान परिषद सदस्य डॉ निर्मल प्रसाद राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा बृजलाल समेत तमाम गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
