Chandigarh:सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच तेज हो गई है।शुक्रवार को पुलिस ने 9 आरोपियों को अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने तीन मुख्य आरोपियों—अमनप्रीत, गुरतेज और हजनदीप—का 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया।
बाकी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला आरक्षण पर हुड्डा का हमला, बोले—सरकार की नीयत साफ नहीं!
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी।
क्राइम सीन रिक्रिएशन भी कराया जा सकता है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी शहर में कैसे दाखिल हुए और वारदात के बाद कैसे फरार हुए।
पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।
आरोपियों ने बताया कि हमला विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के निर्देश पर किया गया।
यह कनेक्शन Babbar Khalsa International से जुड़ा बताया जा रहा है।
दीक्षा दुबे केस के बीच कुरुक्षेत्र कैंपस में हड़कंप, छात्रा की जान बची
पुलिस के अनुसार, अमनप्रीत और गुरतेज ग्रेनेड लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे।
वारदात के दौरान अमनप्रीत ने ग्रेनेड फेंका।
गुरतेज ने पूरी घटना का वीडियो बनाया।
हमले के बाद दोनों आरोपी CTU बस से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए जर्मनी में बैठे मास्टरमाइंड को भेजा गया।
वीडियो भेजने के तुरंत बाद आईडी ब्लॉक कर दी गई।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले रेकी के लिए शहर आए थे।
साथ ही, क्या उनके निशाने पर अन्य स्थान भी थे।





