राज्यहरियाणा

दीक्षा दुबे केस के बीच कुरुक्षेत्र कैंपस में हड़कंप, छात्रा की जान बची

देर रात हॉस्टल में घटना, साथियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; प्रशासन ने 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के दिए आदेश

IIT Kurukshetra: में छात्रा दीक्षा दुबे मामले के बीच एक और छात्रा से जुड़ी गंभीर घटना सामने (hostel incident Kurukshetra) आई है। देर रात हॉस्टल में हुई इस घटना से कैंपस में हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके पर मौजूद छात्रों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और छात्रा की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई। वह वहां से कूदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान आसपास मौजूद छात्रों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना के तुरंत बाद संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को समझाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस कदम से पहले छात्रा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश लिखा था कि उसकी जिंदगी का कोई मकसद नहीं है। यह संदेश देखते ही साथी छात्र सतर्क हो गए और समय रहते उसे ढूंढकर बचा लिया।

घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। यूजी, पीजी और पीएचडी के सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान हॉस्टल मेस भी बंद रहेंगी।

प्रशासन का कहना है कि कैंपस में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button