बडी खबरें

मकान पर कब्जा कर काट लिये पेड

किशनी – गांव जखा लैगांव निवासी रामनरेश पुत्र कालीचरण शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पंजाब प्रान्त में रह कर अपने घर की रोजीरोटी चलाते हैं। वह 23 नवम्बर को अपने घर जखा आये थे। आरोप है कि 28 नवम्बर की दोपहर उनके चाचा लालाराम पुत्र खरगाई प्रसाद,संजय व शैलेन्द्र पुत्रगण लालाराम ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि उसी जमीन पर उनके 15 पेड भी खडे थे जिनको उक्त आरोपियों ने जबरन काट लिया। जब उन्होंने रोका तो सभी ने उनके साथ गालीगलौज की ओर मारपीट पर आमादा हो गये। आरोप है कि जब भी वह पंजाब से अपने घर पर आते हैं तो उक्त लोग उनके साथ मारपीट और गालीगलौज करते हैं। पुलिस जांच कर रही है

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button