प्रमुख ख़बरेंराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

एजेएल केस में भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, ईडी कोर्ट ने किया आरोप मुक्त

पंचकूला अदालत का फैसला—पर्याप्त सबूत न मिलने पर केस से मिली छुट्टी

हरियाणा:हरियाणा के पंचकूला स्थित ईडी की विशेष अदालत ने एजेएल (Associated Journals Limited) मामले में बड़ा फैसला  सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा को आरोप मुक्त कर दिया है।

अदालत ने कहा कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं, जिसके चलते दोनों नेताओं को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा यह मामला खत्म हो गया है।

यह केस पंचकूला में जमीन के पुनः आवंटन से जुड़ा था, जिसमें अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। इस मामले की जांच ईडी और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही थी।

फैसले के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और यह मामला शुरू से ही बेबुनियाद था।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button