uncategrized
डीजल को लेकर बड़ी खबर, सरकार का आया बयान !
देश के कई हिस्सों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ की तस्वीरें सामने आई थीं. जिसके बाद खासकर डीजल की मांग में अचानक भारी उछाल देखने को मिला था. कुछ लोग डीजल की कमी को लेकर चर्चाएं करने लगे थे. लेकिन अब इस पूरे मुद्दे पर सरकार का बयान आ गया है. भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से देश को आश्वस्त किया गया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को ‘पैनिक बाइंग’ यानी घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने से बचना चाहिए.

