main slideपंजाबराज्य

किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई

जंग इतनी उग्र हुई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट

लुधियाना :लुधियाना के रंजीत एवेन्यू फेज-2 इलाके में बधाई लेने के हक को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की यह जंग इतनी उग्र हुई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक गुट का सदस्य घायल हुआ है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी है।
सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में रिश्का महंत की शिकायत पर ख्वाजा कोठी चौक निवासी छोटी महंत, रुही महंत, सलोनी महंत, सोना मरासी, गुलजार मरासी, टोनी मरासी और पांच से छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button