Haryana:हरियाणा के Bahadurgarh में रविवार को उस समय (संजय दत्त )खासा उत्साह देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt डूसू अध्यक्ष Aryan Maan के निवास पर पहुंचे। इस दौरान मान परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं और बुके से भव्य स्वागत किया।
शिष्टाचार मुलाकात में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान समाजसेवी दलबीर मान, अशोक मान और सिकंदर मान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अभिनेता संजय दत्त ने सभी से मुलाकात कर बातचीत की और सामाजिक विषयों पर चर्चा भी की।
चुनाव में समर्थन के बाद बढ़ी नजदीकियां
गौरतलब है कि Sanjay Dutt ने डूसू चुनाव के दौरान Aryan Maan के समर्थन में वोट की अपील की थी। ऐसे में इस मुलाकात को उसी संबंध की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
हनुमान जयंती पर भी पहुंचते हैं फिल्मी सितारे
बताया जाता है कि दलबीर मान का निवास पहले भी बॉलीवुड सितारों की मेजबानी करता रहा है। हर साल Hanuman Jayanti के अवसर पर यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल होती हैं।
शहर में चर्चा और उत्साह का माहौल
अभिनेता के बहादुरगढ़ पहुंचने की खबर से पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों में उन्हें देखने और मिलने का खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, अशोक राठी, सनवीर दलाल, पप्पू दलाल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।




