अंतराष्ट्रीय

इजरायल-हमास जंग में कूदेगा अमेरिका?  (इजरायल)

नई दिल्‍ली. भले ही हमास के खिलाफ जारी इजरायल  (इजरायल) के युद्ध में अब तक अमेरिका ने सीधे तौर पर प्रवेश न किया हो लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी डिफेंस फोर्स की तैनाती भूमध्‍य सागर में तेजी से बढ़ती जा रही है. वो किसी भी वक्‍त सीधे युद्ध में उतर सकता है. बुधवार तक दो करियर स्‍ट्राइक ग्रुप, एक एंफिबियस रेडी ग्रुप, एक मरीन एक्‍पीडिशनरी यूनिट सहित दो हजार सैनिक गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई के लिए भेजे जा चुके हैं.

पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि सेना की जिन इकाइयों को सतर्क नहीं किया गया है, उन्हें जल्द ही 24 घंटे की रिकॉल स्थिति में ले जाया जाएगा, जिसका अर्थ है कि यदि व्हाइट हाउस द्वारा आदेश दिया जाता है तो वे एक दिन के भीतर तैनात होने के लिए खुद को तैयार कर लेंगे. इस बीच, फोर्ड और आइजनहावर वाहक स्‍ट्राइक ग्रुप जल्द ही पूर्वी भूमध्य सागर में एक साथ होंगे. साथ ही एंफिबियस असाल्‍ट शिप बाटन, इसके तैयार समूह और 26वीं समुद्री अभियान इकाई, जो हमास के शुरुआती हमले के कुछ दिनों बाद कुवैत से इजराइल के लिए रवाना हुई थी, वो भी वहां पहुंच जाएगी.

बाइडन के एक इशारे का इंतजार
हालांकि गैर-लड़ाकू निकासी 26वें एमईयू के मिशनों में से एक है, सबरीना सिंह ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि मरीन को अभी तक कुछ भी नया काम सौंपा नहीं गया है. ये वहां हैं क्‍योंकि अगर डिफेंस सेक्रेटरी या प्रेसिडेंट बाइडन निर्णय लेते हैं कि उनकी जरूरत है तो वो उपलब्‍ध हो जाएंगे. मैं इससे ज्‍यादा किसी ऑपरेशन डिटेल में नहीं जाना चाहती हूं.

फोर्ड कैरियर स्ट्राइक को मिला विस्‍तार
फोर्ड मई में अपनी पहली तैनाती के लिए रवाना हुआ था और नवंबर में उसका नॉरफॉफ लौटने का कार्यक्रम था. अब रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को इसकी तैनाती के विस्तार को मंजूरी दे दी है. सिंह के पास यह जानकारी उपलब्‍ध नहीं थी कि फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती को कितने समय के लिए बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इसका पुनर्मूल्यांकन होता रहेगा, इसलिए मैं कहूंगा कि यह अभी खुला है.” कैरियर फोर्ड आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में शामिल होने के लिए तैयार है, जो शनिवार को नॉरफॉफ से रवाना हुआ था.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button