अपराध
शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला आया सामने
पहले से हो चुकी थी दो बार शादी ,लड़की पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की मांग

पंजाब:शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के सूरतगढ़ के एक परिवार को ठगी का शिकार बनाया गया। जानकारी के अनुसार जब लड़के की बरात अबोहर के अजीत नगर पहुंची, तो वहां खुलासा हुआ कि जिस लड़की से शादी तय हुई थी, वह पहले से ही दो बार शादी कर चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। सच्चाई सामने आते ही लड़की और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।
लड़के वालों ने बताया कि एक लाख रुपये की डील में से उन्होंने 10,500 रुपये ऑनलाइन भेज भी दिए थे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस धोखाधड़ी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे

