चालक बोला-झपकी आने से नहीं दिखा ट्रक, सब्जी व्यापारी की मौत !
इटावा जिले में रविवार तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अजमेरी कोंच से सब्जी भरी पिकअप सामने खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकदिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे पर कंचन ढाबे के पास खड़े ट्रक में सब्जी भरी पिकअप पीछे से आ घुसी।
अमिताभ बच्चन को होटल में नौकरी करने का ऑफर – AMARPALI COLLEGE के डीन प्रशांत शर्मा !

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह टक्कर इतनी तेजी थी कि पिकअप के आगे से धंस गई। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में सब्जी व्यापारी अजमेरी पुत्र सकूर निवासी मोहल्ला प्रताप नगर थाना कोंच जिला जालौन की मौके पर ही मौत हो गई। वो ड्राइवर के बगल में बैठे हुए थे,
जिनकी पिकअप के अंदर ही दब जाने से मृत्यु हो गई। वहीं, चालक मोहम्मद रफीक पुत्र कल्लू निवासी कोंच जिला जालौन घायल हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पिकअप से निकालकर मोर्चरी भिजवाया है। चालक ने बताया कि झपकी आने से आगे खड़ा ट्रक नहीं दिखा। सब्जी व्यापारी अजमेरी कोंच सब्जी मंडी से सब्जी लेकर इटावा मंडी आ रहे थे।
मृतक मोहम्मद अजमेरी के तीन बेटे और दो बेटियां है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





