अंतराष्ट्रीय

एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील डिलीवरी प्रभावित हो सकती है?

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई लगातार सातवें दिन जारी है और ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर रूस के साथ भारत के रक्षा सौदों पर पड़ेगा? क्या पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कई सारे आर्थिक प्रतिबंध लगाने की स्थिति में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? इसका जवाब रूसी राजदूत ने दिया है.
भारत में मौजूद रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव नेकहा, ‘मुझे भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति के संबंध में कोई बाधा नहीं दिखती है. हमारे पास इस सौदे को जारी रखने के लिए तंत्र है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रूस हमेशा राख से उठ खड़ा हुआ है और यह फिर से उठेगा. हमने पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं. हमारी अर्थव्यवस्था दबाव से बाहर निकलेगी.’
भारत को रूस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली खेप मिल चुकी है, लेकिन अभी चार अन्य की डिलीवरी होनी है. रूस की तरफ से अभी तक डिलीवरी में देरी का कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन यूक्रेन के साथ यह संकट लंबा चला तो यह चिंता का विषय जरूर हो सकता है. इसके अलावा CAATSA कानून के तहत खरीदारी के लिए अमेरिका का भारत पर प्रतिबंध एक अलग संभावना है. अभी तक अमेरिका चीन और तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन भारत को नजरअंदाज किया गया है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button