अंतराष्ट्रीय

इटैलियन गर्लफ्रेंड के पिता को इंप्रेस करने के लिए खिलाया समोसा?

भारतीय युवक समोसा खिलाया: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे मजेदार वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखने के बाद काफी मजा आता है. इसके साथ ही इन वीडियो को देखकर खुशी भी मिलती है. आज फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसे देखकर बहुत ही ज्यादा मजा आ रहा है. इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि एक भारतीय युवक अपनी इटैलियन गर्लफ्रेंड के पिता पटाने के लिए उन्हें समोसा खिला देता है.
दूसरी तरफ समोसा खाने के बाद गर्लफ्रेंड के पिता का रिएक्शन देखने लायक होता है. यह वीडियो आपका दिन और भी स्पेशल बना देगा. आप भी कह उठेंगे कि भारतीय खानों का पूरी दुनिया में कोई मेल नहीं. इटली के इस शख्स का पहली बार समोसा खाने वाला वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह पहली बार समोसा खाते हैं तो उनका रिएक्शन कमाल का था.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर भारतीय_इतालवी_युगल नामक पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को अमित और अंबरा नाम के एक भारतीय-इतालवी जोड़े ने सबसे पहले पोस्ट किया था. वीडियो में दिख रहे शख्स दरअसल अंबरा के पिता हैं, जो पहली बार भारतीय फूड ट्राई कर रहे थे. अंबरा इटली की रहने वाली हैं, जिनका रिश्ता भारतीय युवक अमित के साथ है. अमित ने अंबरा के पिता को इंप्रेस करने के लिए उन्हें समोसा खिलाया. देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबरा के पिता ने समोसा खाने से पहले उसके ऊपर थोड़ी सी हरी चटनी डाली. इसके बाद जैसे ही उन्होंने समोसे की पहली बाईट ली, वह खुशी के मारे उछल पड़े और डांस करने लगे. वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पेज के एडमिन ने लिखा, ‘पहली बार भारतीय फूड ट्राइ कर रहा हूं.’ वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button