अंतराष्ट्रीय

चीन को घर में घुसकर मारेगे

बीजिंग : पड़ोसी देश चीन में इन दिनों एक खबर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन के आसमान में एलियन्स को उड़ते हुए देखा गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि एलियंस देखने का दावा चीन के एयरफोर्स पायलट ने किया था.
चीन के एक पायलट तथा उनके सहयोगी ने दावा किया है कि उन्होंने 24 नवंबर को आसमान में एलियंस को देखा था. बता दें कि जिस पायलट ने यह दावा किया है वह एयरफोर्स एक्सपर्ट भी हैं. उनका कहना है कि 24 नवंबर को ताइवान और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच उड़ान के दौरान उन्होंने और उनके सहयोगी ने चीन के आसमान में एलियंस की सेना देखी थी.
सबसे अहम बात यह है कि दोनों ने एलियंस की सेना की कथित तस्वीरें और वीडियोज को कैमरे में कैद भी किया है. पायलट का कहना है कि हमने सबूत के लिए यह वीडियो बनाया. उन्होंने कॉकपिट के अंदर से यह वीडियो बनाया है. वीडियो में 12 चमकीली चीजें दिखाई दे रही हैं. इन्हें ही UFO बताया जा रहा है.

चीन और हॉन्ग-कॉन्ग के ऊपर यूएफओ की फ्लीट. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे हैं कि एलियंस चीन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं. देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि 12 चमकीली चीजें आसमान में उड़ रही हैं. चीनी पायलट की मानें तो एलियंस शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. वह कह रहे हैं कि यह न जाने कैसी चीज है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रहस्यमयी चीज में लाइट्स जल रही हैं. पायलट कह रहे हैं कि जैसे कोई अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा हो.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button