अंतराष्ट्रीय

लड़कियों ने मास्क न पहने वाले युवक को ट्रेन के नीचे कर दिया

स्पेन : एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो उन लोगों के लिए सबक है जो बिना मास्क पहने इधर-उधर घूमते रहते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक युवक को बिना मास्क पहनकर ट्रेन में चढ़ना महंगा पड़ गया। उसे कुछ लड़कियों ने ट्रेन के नीचे धक्का दे दिया।

दरअसल, यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। यह वीडियो स्पेन के किसी शहर का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक बिना मास्क पहनकर ट्रेन में चढ़ गया। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वह उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा,आखिरकार उसे वहां से जाना पड़ा।

जैसे ही वह ट्रेन पर चढ़ा, पहले तो दो लड़कियां उसे दरवाजे की ओर धकेलती हैं, इसके बाद वह युवक पहले कुछ बोलते हुए दिखाई देता है। लेकिन कुछ क्षण के बाद ही लड़कियों द्वारा उसे इधर-उधर धकेलने के बाद वह आखिरकार गाड़ी छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतारा जाता है, गेट तुरंत बंद हो जाता है। इसके बाद वह स्टेशन की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है और थोड़ा बुदबुदाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। लेकिन आखिरकार उसे ट्रेन से उतरना पड़ा।

फिलहाल यह वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोग कह रहे हैं कि उसने ना तो मास्क पहना हुआ था, ना ही उसने रखा हुआ था वरना वह मास्क पहन लेता।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button