आमना शरीफ के छोटे कपडे में पोस्ट की गयी फोटो ने मचाया तहलका

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का हसीन चेहरा और जानी मानी एक्ट्रेस आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन अपनी अलग-अलग लुक्स वाली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हमेशा ही लोग उनके लुक्स की तारीफ करते हैं, लेकिन हाल ही में आमना ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दीं कि वह लोगों के निशाने पर आ गईं. लोगों ने उन्हें रमजान के महीने में बोल्ड तस्वीरें शेयर करने को लेकर खरी-खोटी सुना डालीं.
इन तस्वीरों में आमना एक क्रोशिया वकर् वाले स्ट्रिप्ड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने गले में गोल्ड चैन पहनी हुई है और काफी कम मेकअप कैरी किया है. उनका यह बोल्ड अंदाज जहां कुछ फैंस को काफी पसंद आया वहीं कुछ के लिए रमजान के पाक महीने में आमना का ये लुक काफी गुस्सा दिया गया. देखिए तस्वीरें.
अब इन तस्वीरों को देखकर लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह सच में एक मुस्लिम हैं. जहां एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘रमजान का महीना है एटलीस्ट 30 दिन कपड़े पहन लो.’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘रोजा रमजान में तो ऐसे पोस्ट मत डाला करो.’ वहीं एक ने लिखा है, ‘क्या आप सच में मुस्लिम हैं, जो रमजान में इस तरह की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.’

