उत्तर प्रदेश

ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग,ये हमसे क्या लड़ेंगे -: मुख्यमंत्री

बलरामपुर -: जनपद बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें! अरे अखिलेश जी!अयोध्या हमारा पावन धाम है,मैं इसलिए जाता हूँ कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो,उत्तरप्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे! जिस अयोध्या को तुम 3,4 घण्टे बिजली देते थे,जिस अयोध्या को तुमने गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है। मैं आपको ऑफर करता हूँ आप भी अयोध्या से नामांकन करिये,मैं भी करता हूँ,चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए! तय हो ही जाए…लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए! ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग,ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नही है,जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है, ये खिसियानी बिल्ली तरीके हैं..

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button