उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खादी, हथकरघा और टेक्सटाइल क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन, 140 करोड़ रुपए से अधिक का विशेष प्रावधान !

04 अगस्त -: ( 2026 लखनऊ )- : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 14,002.79 लाख रुपए यानि 140.0279 करोड़ रूपये का विशेष प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

इस धनराशि का उपयोग प्रदेश में टेक्सटाइल पार्कों के विकास, हथकरघा एवं बुनकर प्रोत्साहन योजनाओं के विस्तार, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूंजीगत निर्माण कार्यों तथा औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा। स्वीकृत राशि में 12,500 लाख रुपए यानि 125 करोड़ रुपए पूंजीगत मद तथा 1,502.79 लाख रुपए यानि 15.0279 करोड़ रुपए राजस्व मद के अंतर्गत प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के बुनकरों, कारीगरों, उद्यमियों और पारंपरिक उद्योगों से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में स्वीकृत यह धनराशि प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। इससे टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, आधुनिक सुविधाओं का विकास होगा और बुनकरों एवं खादी कारीगरों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button