हिंद केसरी : टैक्सी चालक की बेटी बनी ‘हिंद केसरी’, पहलवान काजल ने रचा इतिहास
महाराष्ट्र कुश्ती प्रतियोगिता में जीता हिंद केसरी खिताब, पुरस्कार में मिली कार और चांदी की गदा
हरियाणा: संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनी सोनीपत की युवा महिला पहलवान काजल (Hind Kesari Kajal)ने भारतीय स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में ‘हिंद केसरी’ का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए काजल ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
खिताब जीतने पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप कार और चांदी की गदा भेंट की गई। सोनीपत लौटने पर खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया गया।सेक्टर-23 निवासी काजल एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता टैक्सी चालक हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
काजल ने मात्र 9 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की थी। उनके चाचा कृष्ण पहलवान ने उन्हें अखाड़े में दांव-पेच सिखाए और लगातार मार्गदर्शन दिया।
आज काजल की सफलता लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने काजल की उपलब्धि को हरियाणा और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।



