हरियाणा
पेट्रोल-डीजल की कीमत (फ्यूल टैक्स) बढ़ने से लोगो में चिंता का माहौल
टैक्स बढ़ने के बाद नए रेट लागू,किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर टैक्स बढ़ने से आम लोगो पर पड़ेगा असर
Haryana: हरियाणा में पेट्रोल और डीजलकी बढ़ती कीमतों ने आम लोगों, किसानों और ट्रांसपोर्ट (फ्यूल टैक्स) कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार द्वारा फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद प्रदेशभर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम लागू हो गए हैं।
नए रेट के अनुसार, सिरसा में पेट्रोल ९६.७३ रुपये से बढ़कर ९९.७३ रुपये प्रति लीटर (फ्यूल टैक्स)हो गया है। वहीं फतेहाबाद में पेट्रोल की कीमत ९९.४० रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा असर सिरसा और फतेहाबाद जिलों में देखने को मिल रहा है|
डीजल महंगा होने से किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और मालवाहक वाहनों की संचालन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।