हरियाणा
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: बेटियों का दबदबा, हर स्ट्रीम में किया शानदार प्रदर्शन
टॉप-3 में 20 विद्यार्थियों में 16 बेटियां शामिल, कला-वाणिज्य-विज्ञान तीनों संकायों में चमकी छात्राएं
Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 (हरियाणा बोर्ड) में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार टॉप-3 रैंक में कुल 20 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 16 बेटियां शामिल हैं। हर संकाय में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में पिछले कुछ वर्षों से छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार भी प्रदेश स्तर पर टॉप करने वाली विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या सबसे अधिक रही।



