मानेसर में अतिक्रमण पर चलेगा बड़ा अभियान, १७ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जोहड़ों के पुनर्जीवन और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर
Haryana:राव नरबीर सिंह ने मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन(मानेसर विकास कार्य), जोहड़ों और गांवों के मुख्य रास्तों को अगले दो महीने में अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जोहड़ों का जीर्णोद्धार कर उनमें एसटीपी का शोधित पानी भरा जाए ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके।
मानेसर नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक (मानेसर विकास कार्य) में मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान करीब १७ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले १० विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
बैठक में गांवों में पानी आपूर्ति, नए एसटीपी निर्माण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र के एक लाख से अधिक घरों में क्यूआर कोड और आरएफआईडी आधारित कचरा संग्रहण प्रणाली लागू की जा चुकी है।
मंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने, अवैध आरएमसी प्लांट बंद कराने और मानसून से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



