नायब सिंह सैनी बहादुरगढ़ में भव्य समारोह में शामिल, विधायक राजेश जून के बेटे की सगाई में पहुंचे
1.5 लाख मेहमान, 15 एकड़ में विशाल आयोजन; हरियाणा के बड़े नेता और अधिकारी रहे मौजूद
Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ में आयोजित एक भव्य सगाई ( भव्य समारोह )समारोह में हिस्सा लिया। यह समारोह विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई के अवसर पर आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सतीश पुनिया, मोहनलाल बड़ौली और हरविंदर कल्याण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।
यह आयोजन बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित मैदान में किया गया, जहां करीब 15 एकड़ क्षेत्र में 14 बड़े पंडाल लगाए गए। कार्यक्रम में लगभग 1.5 लाख लोगों को निमंत्रण दिया गया था, जिससे यह क्षेत्र का सबसे बड़ा सामाजिक आयोजन बन गया।
मेहमानों के लिए खाने-पीने, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर करीब 700 वेटर और 200 बाउंसर तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
विधायक राजेश जून ने स्वयं क्षेत्र में जाकर लोगों को आमंत्रित किया, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल हुए।



