अंतराष्ट्रीय

गोलीबारी के बीच भी शांत रहे ट्रंप, बोले—क्या हो रहा है, खुद देखना चाहता था

व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान अफरा-तफरी, सुरक्षा कर्मियों को सहयोग न करने की बात भी मानी

International:डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में आयोजित व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान (व्हाइट हाउस) हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा कर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे, तब वह खुद जानना चाहते थे कि आखिर बाहर क्या हो रहा है।

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने बताया कि घटना के समय होटल के बॉलरूम के बाहर अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। उन्होंने कहा कि गोली चलने की आवाज सुनने के बावजूद वह घबराए नहीं और स्थिति को समझने की कोशिश करते रहे।

ट्रंप ने कहा, “मैं डर नहीं रहा था, मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि क्या हो रहा है।” उन्होंने माना कि उनकी इसी जिज्ञासा के कारण सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को उन्हें सुरक्षित स्थान तक ले जाने में अधिक समय लगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा टीम उन्हें लगातार नीचे झुकने के लिए कह रही थी, जिसके बाद उन्होंने निर्देशों का पालन किया। उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी भी उस समय झुक गईं।

ट्रंप ने स्वीकार किया कि वह सुरक्षा कर्मियों के काम में थोड़ी बाधा बन गए थे, क्योंकि वह बार-बार रुककर स्थिति को समझना चाहते थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सामान्य शोर हो सकता है, लेकिन बाद में समझ आया कि मामला गंभीर है।

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने उस संदिग्ध के दावों को भी खारिज किया, जिसने कथित तौर पर घटना से पहले एक संदेश में उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। ट्रंप ने ऐसे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है।

अंत में उन्होंने आयोजकों से अपील की कि इस वार्षिक कार्यक्रम को रद्द न किया जाए और जल्द ही दोबारा आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की हरकत के कारण इस तरह के बड़े आयोजन को बंद करना उचित नहीं होगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button