सोचे विचारें

होटल में जाएं, तो टॉवल को दरवाज़े पर लटकाकर ही सोएं, सुकून से कटेगी रात !

जब भी आप होटल में जाते होंगे, आपको टॉवल सेट में एक छोटा तौलिया ज़रूर मिलता होगा. हालांकि आप इसका एक धांसू जुगाड़ नहीं जानते होंगे, जो आपकी रात की नींद को और भी निश्चिंत बना देगा. टेरेंस नाम के इस टिकटॉकर ने बताया है कि अगर रात में सुकून की नींद लेना चाहते हैं और किसी तरह का डिस्टर्बेंस नहीं चाहते तो आपको एक छोटा सा हैक अपनाना होगा. आपको इसके लिए हैंड टॉवल लेनी होगी और इसे दरवाज़े में ऊपर की तरफ लगे हुए क्लैस्प पर लगाना होगा |

                    इसे घुमाते हुए दूसरी तरफ से नीचे लाना है और एक रबरबैंड से इसे अच्छी तरह सिक्योर कर देना होगा. इसके बाद ये किसी बफर का काम करेगा और अगर कोई बाहर से दरवाज़ा खोलना भी चाहे, तो अंदर नहीं आ पाएगा. दरअसल होटल के दरवाज़ों की सिक्योरिटी क्लिप्स कुछ खास सिक्योर नहीं होती हैं, ऐसे में उसे इस तरह से तौलिए से बांधने के बाद वो कोई खोल नहीं पाएगा और रात को सुकून से सो सकेंगे.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button