मनोरंजन

विक्रम के साथ उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार (गिरफ्तार ) 

मुंबई: बॉलीवुड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई में पुलिस ने गिरफ्तार   (गिरफ्तार )    कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस ने इस कपल के खिलाफ मुंबई में कार्रवाई की है। ये मामला आईवीएफ धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

सोमवार को उदयपुर लाया जाएगा
निर्देशक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस अब उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए अदालत से ट्रांजिट रिमांड की मांग कर रही है। पुलिस विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सोमवार को उदयपुर लाएगी।

30 करोड़ के मामले में गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में ये गिरफ्तारी की है। इसके तहत विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। अब राजस्थान पुलिस सोमवार को बांद्रा कोर्ट में उनकी ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

पहले 2 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले भी 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और उदयपुर निवासी डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले की जांच उदयपुर पुलिस कर रही है। उसी ने बॉलीवुड कपल को गिरफ्तार किया।

क्या है वजह?
दरअसल डॉ अजय मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी को लेकर एक बायोपिक बनाना चाहते थे। उनका कहना है कि उनसे 200 करोड़ रुपए की कमाई का वादा किया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद मुर्डिया ने पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और अन्य के लिए मामला दर्ज करवाया। गौरतलब है कि विक्रम भट्ट बॉलीवुड के फेमस निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button